हिंदी जोक्स | मज़ेदार चुटकुले

Jokes, mazedaar jokes, hindi jokes, mast joke.

(1)  दांत का डॉक्टर- आपका दांत निकालना पड़ेगा क्योंकि ये सड़ चुका है.
राजू- हां तो कितने पैसे लगेंगे ?
दांत का डॉक्टर- बस 500 रुपये लगेंगे.
राजू- 50 रुपये ले लो और थोड़ा सा ढीला कर दो, निकाल तो मैं खुद लूंगा


(2)  बीवी ने पति का मोबाइल चेक किया और उसकी तरफ घूरते हुए पूछा- ये छगन हलवाई क्यों पूछ रहा है कि खाना खाया या नहीं?


(3)  दुकानदार- बहनजी आप दुकान पर आती हैं, गहने देखती हैं पर कुछ लेती क्यों नहीं ?
कस्टमर- हमेशा लेती हूं पर आप ध्यान नहीं देते...


(4)  डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है?
बब्लू- टीचर के लिए.
डॉक्टर- पर क्यों?
बब्लू- क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं.


(5)  पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा
पत्नी- सुनो जी आपको आरती याद है न?
पति- हां... वो पतली सी, वही न?
इसके बाद भगवान की बाद में , पति की 'पूजा' पहले हुई.


(6)  लड़की का एक्सीडेंट हो गया.
डॉक्टर - आपके पैर खराब हो गए हैं.
लड़की - क्या ये सही नहीं होंगे?
डॉक्टर - नहीं इनको काटना पड़ेगा.
लड़की - ओह! नो अब मैं क्या करुंगी?
डॉक्टर - धीरज रखिए. ईश्वर सब ठीक करेगा.
लड़की - अरे मुझे उसकी टेंशन नहीं है. दरअसल मैंने कल ही नया सैंडल खरीदा है, और उस दुकान पर लिखा था- "बिका माल वापस नहीं होगा".


(7)  टीचर- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो?
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता.
मास्टर जी बेहोश.


(8)  अगर कोई सबह-सुबह उठने में नखरें दिखाए,
तो बस एक तरीका आजमाना है, वह अपने आप उठ जाएगा,
उसके कान में जाकर धीरे से कह दो
तेरे पापा तेरा मोबाइल चेक कर रहे हैं.


(9)  टीचर- बच्चों क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो?
छात्र- हां
टीचर- कैसे?
छात्र- अगर वो हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो.
 

(10)  मंटू- पापा क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं?
पापा- नहीं , पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा?
मंटू- क्योंकि पापा मैं कहीं भी जाता हूं, तो
सब यही कहते हैं हे भगवान फिर आ गया |


(11)  दो पड़ोसन आपस में बात कर रही थी
पहली पड़ोसन: तुम्हे पता है 24 साल तक मेरे कोई औलाद नहीं हुई
दूसरी पड़ोसन : तो फिर तूने क्या किया ? 
पहली पड़ोसन : जब मैं 24 साल की हुई तब घरवालों ने जाके मेरी शादी करवाई फिर कहीं जाकर मुन्ना हुआ
दूसरी पड़ोसन ICU में भर्ती है

 

(12)   बंटू : वेटर, ऐसी चाय पिलाओ जिसे पीकर मन झूम उठे और बदन नाचने लगे
वेटर: सर हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं
संजू : पंडित जी , किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं?
पंडित जी: किसी मॉल के बाहर मेहंदी लगाने का काम शुरू कर दे…

(13)  गर्मी का कहर शुरू ।।
एक औरत अकेले कब्रिस्तान मे एक कब्र पर बैठी थी।
एक राहगीर ने पूछा : डर नहीं लगता ?
औरत : क्यों ? इसमें डरने की क्या बात है ….. अंदर गर्मी लग रही थी तो बाहर आ गई ।
राहगीर अब कौमा मे है ।

 

(14)  लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से मिलवाने ले गई...

दूसरे दिन..

गर्लफ्रेंड - मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए।

ब्वॉयफ्रेंड - चल पगली....कुछ भी हो....
मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा....

मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं..... 



(15)  वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा –“हैल्लो जान !! पहचान गए ना ? शाम को मिलो, “आई लव यू ”।
दुकानदार ने पूछा: ये क्या मामला है ?
तो वकील साहब ने बताया – पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे ।
इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूँ।
दुकानदार बेहोश....


Read also...

मज़ेदार चुटकुले

Comments

Popular posts from this blog

50+ dirty Hindi Or English riddles for adult's, वयस्कों के लिए 50+ गंदी पहेलियां

dirty riddles But innocent Answer,(10 गंदी पहेलियां लेकिन मासूम जवाब)

Funny Paheliyan 2021 & new paheli Questions (मजेदार पहलियां 2021 और नई पहेली प्रश्न)