True Friendship Story :- रेत पर लिखा, ( written on the sand)

True Friendship Story Hindi & English

True Friendship Story :- रेत पर लिखा, ( written on the sand)


रेत पर लिखा

एक दिन दो दोस्त राहुल और केशव बातें करते हुए जा रहे थे, हालाँकि वो दोनों पक्के दोस्त थे पर अचानक किसी बहस में पड़ गए और कहा सुनी में राहुल ने केशव को थप्पड़ मार दिया।

थप्पड़ लगने के बाद केशव ने कुछ नहीं कहा बस नीचे पड़ी रेत पर लिख दिया, “मुझे चोट लगी है क्योंकि आज मेरे दोस्त ने मुझे थप्पड़ मारा है।”
दो दिन बाद दोनों दोस्त फिर मिले और इस बार उन्होंने नदी में नहाने जाने का प्रोग्राम बनाया। अगली सुबह दोनों नदी में नहाने पहुंचे।

तो जब वो नहा रहे थे तो केशव का पैर फिसला और वो डूबने लगा।

जब राहुल ने उसे डूबता देखा जो झट से उसे बचाने के प्रयास में लग गया और उसे बचा लिया।

बचाए जाने के बाद, केशव ने पत्थर पर लिखना शुरू किया “आज मुझे मेरे सबसे अच्छे दोस्त ने केशव से पूछा “जब मैंने तुम्हें थप्पड़ मारा तो तुमने रेत पर लिखा और जब मैंने तुम्हें बचाया तो तुमने पत्थर पर लिखा, ऐसा क्यों ?”

इस पर केशव ने जवाब दिया “जब लगे की दोस्त से कोई गलती हुई है, उसने हमें कोई चोट पहुंचाई है या हमें किसी बात का बुरा लगे तो अच्छा होगा कि हम रेत पर लिख दें…
क्योंकि यह हवा के साथ मिट जाएगा लेकिन जब आपका दोस्त आपके साथ कुछ अच्छा करे तो हमेशा पत्थर पर लिखें ताकि इसे हमेशा याद रखा जा सके।

कहानी से सीख :-
दोस्तों, जहाँ दोस्ती होती है प्यार होता है वहां थोड़ी बहुत बहस, लड़ाई भी होती है। यदि उस एक बात को हम अपने दिल पर लगा लें तो फिर दोस्ती या कोई भी रिश्ता कैसे चल पायेगा। एक दोस्त आपसे लड़ भी सकता है और आपके लिए लड़ भी सकता है। एक तरह आप उसकी गलती को अज़रअंदाज़ करें तो दूसरी तरह उसकी अच्छाई को हमेशा याद भी रखें।

जो अच्छा है, तो अच्छा है,
जो बुरा है तो भी अच्छा है,
दोस्ती के मिज़ाज़ में,
यारों के ऐब नहीं देखे जाते। 

---------------------------------------------------

 written on the sand

 One day two friends Rahul and Keshav were walking while talking, although both of them were close friends but suddenly they got into an argument and Rahul slapped Keshav when he heard it.

 After getting slapped, Keshav did not say anything but wrote on the sand lying below, "I am hurt because today my friend slapped me."
 Two days later both the friends met again and this time they made a program to take a bath in the river.  Next morning both of them went to bathe in the river.

 So when he was taking a bath, Keshav's foot slipped and he started drowning.

 When Rahul saw her drowning, he immediately tried to save her and saved her.

 After being saved, Keshav started writing on the stone “Today my best friend asked me Keshav “When I slapped you you wrote on sand and when I saved you you wrote on stone, why so?”

 To this Keshav replied, “When we feel that our friend has made a mistake, has hurt us or we feel bad about something, then it would be better to write it on the sand…
 Because it will fade away with the wind but when your friend does something nice to you always write it in stone so that it can be remembered forever.

 Learn from the story :-
 Friends, where there is friendship, there is love, there are a lot of arguments and fights too.  If we keep that one thing on our heart, then how will friendship or any other relationship work.  A friend can fight with you and can also fight for you.  In one way you ignore his mistake and in the other way always remember his goodness.

 what is good is good
 what is bad is also good,
 in friendship,
 The faults of friends are not seen.

 


No comments

Powered by Blogger.