10 January 2022

Gk :- ramayana quiz competition 2022 with answers in Hindi

रामायण क्विज कंपटीशन इन हिंदी


Gk :- ramayana quiz competition 2022 with answers in Hindi, रामायण क्विज कंपटीशन इन हिंदी


रामचरित मानस की रचना किस भाषा में हुई थी?
क. हिंदी, 

ख. ब्रज, 

ग. गुजराती, 

घ. अवधी


 श्रीराम के कुल को किस नाम से जाना जाता?

क. कौरव, 

ख. यदुवंशी, 

ग. रघुकुल, 

घ. चंद्रवंशी


3. श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण का विवाह किसके साथ हुआ था?
क. निर्मला, 

ख. उर्मिला, 

ग. यशोधरा, 

घ. मंदोदरी


4. हनुमान से श्रीराम पहली बार किस स्थान पर मिले थे?
क. पंपा सरोवर, 

ख. ऋष्यमूक पर्वत, 

ग. गोदावरी के तट पर, 

घ. नील पर्वत पर


5. श्रीराम की सेना में इनमें से कौन से दो भाई भी थे?
क. हनुमान और सुग्रीव, 

ख. बालि और सुग्रीव, 

ग. नल और नील, 

घ. विभीषण और कुंभकरण


6.  लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए संजीवनी बूटी लाने के लिए किस वैद्य ने कहा था? 
क. चरक, 

ख. संंबाहू, 

ग. सुषेण, 

घ. अश्विनी कुमार


7. इनमें से किसे हनुमान का पुत्र माना जाता है? 
क. मकरध्वज, 

ख. बालि, 

ग.सुग्रीव, 

घ. अंगद

. रामायण किस युग से संबंधित है?
क. सतयुग, 

ख. द्वापरयुग, 

ग. त्रेतायुग, 

घ. कलियुग 


9. रामचरित मानस में कुल कितने अध्याय हैं? 
क. सात, 

ख. नौ, 

ग. तेरह, 

घ. पंद्रह 


10. श्रीराम की माता का क्या नाम था?
क. कैकयी, 

ख. सुमित्रा, 

ग. यशोदा, 

घ. कौशल्या


11. किस ऋषि के साथ श्रीराम जनकपुर पहुंचे थे, जहां उन्हें सीता मिली थीं?
क. दुर्वासा, 

ख. वशिष्ठ, 

ग. गौतम, 

घ. विश्वामित्र


12. सीता स्वयंवर में श्रीराम ने किस देवता के धनुष को तोड़ा था?
क. कृष्ण, 

ख. शिव, 

ग. ब्रह्मा, 

घ. गणेश


13. लंका जाने के लिए पुल बनाने से पहले राम ने किस देवता की पूजा की थी?
क. शिव, 

ख. गणेश, 

ग. दुर्गा, 

घ. इंद्र


14. श्रीराम पंचवटी में सीता और लक्ष्मण के साथ किस नदी के किनारे कुटिया बनाकर रहे थे?
क. गंगा, 

ख. यमुना, 

ग. नर्मदा, 

घ. गोदावरी


15. इस वाक्य को पूरा कीजिए  ‘.............. रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई।’
क. रघुकुल, 

ख. दशरथ, 

ग. दशानन, 

घ. अयोध्या 


16. श्रीराम के पुत्रों का जन्म किस ऋषि के आश्रम में हुआ था?
क. विश्वामित्र, 

ख. वाल्मीकि, 

ग. गौतम, 

घ. अंगिरस


उत्तर-

1. अवधी, 

2. रघुकुल, 

3. उर्मिला, 

4. ऋष्यमूक पर्वत, 

5. नल और नील, 

6. सुषेण, 

7. मकरध्वज, 

8. त्रेतायुग, 

9. सात, 

10. कौशल्या, 

11. विश्वामित्र, 

 12. शिव, 

13. शिव, 

14. गोदावरी, 

15. रघुकुल, 

16. वाल्मीकि  

 

Labels: , , , , , , , , ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home