folk tale of india :- अधड़ा और उसकी अकड़, (half and half)

अधड़ा और उसकी अकड़, (half and half), folk tale of india 
 
अधड़ा और उसकी अकड़

एक देश में एक धनी व्यापारी रहता था। उसके सात बेटे थे। उनमें से छः बेटे लम्बे-चौड़े और खूब हृष्ट-पुष्ट थे। लेकिन सबसे छोटा बेटा आधे शरीर का था। उसके एक हाथ था, एक पैर, एक आँख, एक कान, आधी नाक, और आधा सिर था। इसलिए सब उसे अधड़ा (अधूरा) कह कर पुकारते थे।

अधड़ा कद का छोटा था। उसकी आँख बिल्कुल छोटी-सी थी। जब वह कोई चीज देखता, तो अपनी आँख जल्दी-जल्दी घुमाता। उसका कान भी छोटा सा था, जब वह कुछ सुनने की कोशिश करता तो कान पर हाथ लगा लिया करता। ये सब तो था ही, उसकी चाल सबसे बढ़िया थी। एक टाँग से मुर्गे की तरह अकड-अकड़ कर चलता।

अधड़े की माँ उसे अपाहिज जान कर उसका सबसे अधिक ध्यान रखती। उसका लाड़-प्यार अधडे पर ही रहता। देखने वाले भी अधड़े को देख कर तरस खाते, पर सब भाई उसकी हँसी उड़ाते और नौकर-चाकर अकेले में चिढ़ाते।

अधड़ा उन सबकी शिकायत माँ से करता, तो उन्हें खूब डाँट पढ़ती। लाड़-प्यार से धीरे-धीरे अधडे का स्वभाव बिगड़ गया। वह सबसे अकड़ कर बोलता, कभी किसी की सहायता न करता और न किसी के दु ख-दर्द मे काम आता। वह घमडी भी हो गया, और अपने आपको बहुत चतुर समझने लगा।

धीर-धीरे अधड़ा बड़ा हुआ। अब उसे दुनिया देखने की इच्छा हुई। उसने अपनी इन्छा माँ से कही। माँ ने उसे बहुत समझाया कि बाहर जाकर बहुत कठिनाइयों उठानी पड़ती है। ओर तिस पर यह तो अधड़ा था, कहीं मुसीबत से पड़ गया, तो बचना भी मुश्किल।

मॉ के बहुत मना करने पर भी भला अधड़ा कहॉ रूकने वाला था। उसकी तो आदत थी कि जब कभी कोई धुन सवार हो जाती, तो अवश्य उस काम को करके छोडता।

 जब अधड़ा किसी तरह नहीं माना तो मॉ ने उसके साथ कुछ जरूरी सामान रख दिया और चलते वक्त बोली-‘‘बेटा एक बात याद रखना-जो कोई तुमसे सहायता मांगे उसकी सहायता अवश्य करता और सबसे नरमी का बर्ताब करना। जाओ, भगवान
तुम्हारी रक्षा करे।’’ माँ की बात सुन कर अधड़ा घर से चल दिया।
अपने शहर से निकल कर अधड़ा एक जंगल में आ पहुँचा। वहॉ एक पेड की छाया में बैठ कर सुस्तान लगा। इतने से उसे कहीं से एक नन्हीं -सी आवाज सुनाई दी-‘मरी सहायता करो।’ अधडे ने अपनी छोटी-सी आँख घुमा-घुमा कर चारो और देखा और कान लगा कर सुना। यह आवाज पास बहते हुए झरने से आ रही थी।

झरना अधड़े से प्रार्थना करने लगा, बोला-‘‘महाशय, घास ओर पत्तियों ने प्रटक होकर मेरा रास्ता रोक दिया दे । मैं आगे बह नहीं सकता, दया करके मेरा रास्ता साफ कर दीजिये।’’

अधड़ा अकड कर बोला-‘‘हैं, मैं कोई तुम्हारा नौकर हूँ !, जो तुग्हारा कूड़ा करकट निकालूँ। सड़ते रहो, वहीं पड़े रहो। मुझे बहुत दूर जाना है।’’ यह कह कर वह अकड़ कर चल दिया।’’

आगे चल कर रास्ते में राख का ढेर मिला अधडे को एक नन्हीं-सी आवाज सुनाई दी- ‘‘मेरी सहायता करो।’’

अधड़े ने अपनी छोटी- सी ऑख घुमा-घुमा कर चारो तरफ देखा और कान लगा कर सुना। यह आवाज राख के ढेर में से आ रही थी। राख का ढेर अधड़े से प्रार्थना करने लगा, बोलो- महाशय मेरे ऊपर थोडी-सी घास डाल दो मैं बुझती जा रही हूँ।

अधड़ा बोला ; पड़ी बुझती रहो। मुझे बहुत दूर जाना है।’’ यह कह कर मुर्गे की तरह अकड़ कर वह आगे बढा।

चलते-चलते कुछ झाड़िया मिली। अधड़े को फिर एक नन्ही-सी आवाज आई- ‘‘मेरी सहायता करो।’’ उसने अपनी छोटी-सी आँख घुमा-घुमा कर चारों तरफ देखा और कान लगा कर सुना। झाड़ियों में से हवा अधड़े से गिड़गिढ़ा कर प्रार्थना करने लगी, बोली-‘‘महाशय, कृपा करके मुझे इन झाड़ियों में से निकाल दीजिये, में यहाँ फँसी पड़ी हूँ। यहाँ से छुटकारा पाऊँ तो आसमान की सैर करूँ।’’

अधड़े ने अकड़ कर कहा-‘‘मैं कोई धौकनी हैँ, जो तुम्हें फूक मार कर वहाँ से छुड़ा दूँ। वहीं बँधी पड़ी रहो, मुझे बहुत दूर जाना है।’’ यह कह कर अधड़ा मुर्गे की तरह अकड़ता हुआ फिर आगे को बढ़ा।

जंगल पार करके अधड़ा एक शहर में आ पहुँचा। शहर में वह जहाँ भी जाता उसे सब आँख फाड़-फाड़ कर देखते। एक दूसरे को दिखा कर कहते ‘‘अरे देख। क्या अजब जानवर है। हमने तो आज तक कभी ऐसा देखा ही नहीं। न जाने कौन से देश से आया है।’’ ओर जब अधड़ा अकड़ कर आगे बढ़ जाता, तो लोग खूब हँसते, बच्चे तालियाँ पीटते। वह किसी की परवाह न करता हुआ सारे शहर में घूम आया।

वहाँ उसे कहीं ठहरने की जगह न मिली। थक कर एक पेड़ के नीचे सो गया। जाड़े का मौसम था, और उसके पास ओढ़ने लायक कोई कपडा भी नहीं था। रात को उसे सपने मे झाड़ियों में फॅसी हुई हवा दिखाई दी। वह कह रही थी-‘‘उस दिन तुमने मेरी सहायता नहीं की। अब मेरी ताकत देखना।’’ रात भर ठंडी हवा चलती रही और अधड़ा वहीं पढ़ा हुआ हवा के थपेड़े खाता रहा।


वह जाड़े के मारे मुर्गा बना पड़ा रहा सूरज निकलने पर वह जागा तो उसने अपने को सचमुच का मुर्गा बना पाया। अधड़ा मुर्गा होकर भी आधा ही रहा। वही एक आँख, आधा सर आधा पेट और एक टांग। बेचाराबड़ा दुःखी हुआ।

फुदकता-फुदकता शहर की तरफ दाने की तालश में निकला ।

चलता-चलता राजा के मुर्गीखाने में जा पहुँचा और लगा जोर से बाग लगाने। वेवक्त की बाग सुनकर सब मुर्ग-मुर्गी उसकी तरफ देखने लगे और घेर कर खडे हो गये।

अधडे ने सबको अपने चारों ओर देखा तो शान के मारे अकड़ गया। और कुड़क-कुड़क करता हुआ दाना चुगने लगा।

तभी राजा का रसोईया मुर्गी लेने आया। उसकी निगाह अधड़े पर पड़ी बस उसने उसे टांग पकड़ कर उठा लिया ओर रसोई सें ले जा कर पानी के बर्तन मे डाल दिया।

वर्तन आग पर रख दिया। अधड़ा पानी से गिड़गिड़ा कर कहने लगा-‘‘मुझे दया करके बाहर निकाल दो, नहीं तो में मर जाऊॅगा।’’

पानी हँस कर बोला-‘‘क्या तुम घास और पत्तियों से अटके हुए पानी के झरने को भूल गये ? मैं वही हूँ। तुमने मेरी जैसी मदद की थी, वेसे ही में तुम्हारी मदद करूँगा।’’ अधड़ा अपना सा मुॅह लेकर रह गया।

धीरे-धीरे पानी गरम होने लगा और अधड़ा झुलसने लगा। तब वह आग से गिड़गिड़ा कर बोला-‘‘मुझ पर दया करो। तुम अपनी लपटे नीची रखो, नहीं तो पानी गरम होकर मुझे मार डालेगा।’’


आग बड़ी जोर से हँसी, बोली-‘‘क्या तुम राख के ढेर से दबी आग को भूल गये, जब उसने तुमसे गिड़गिड़ा कर सहायता मॉगी थी, तुमने कुछ किया था? मैं वही आग हूँ। अब तुम यहीं जल कर मरो।’’ यह कह कर आग अपनी लपटे ऊँची करके
जलने लगी।

अब तो अधड़े की जान पर बन आई। उसने बहुत हाथ-पैर मारे और बर्तन का ढकना हटा लिया, फुदक कर बाहर आया और खिड़की में जा बैठा। इतने ही मे बडे जोर की हवा चली और गोले अधड़े को ऊपर उड़ा कर ले गई।

अधड़ा नीचे आने की कोशिश करता और हवा उसे ऊपर उठाती हुई उसे आसमान में बहुत ऊँचाई पर ले गई ओर वहॉ से उसे एक दम नीचे पटक दिया। अधड़ा एक ऊचे बुर्ज पर लगी हुई लोहे की कील पर आकर अटक गया। वहाँ से वह लाख कोशिश करने पर भी अपने को न छुड़ा सका और अब वह वहाँ पर अभी तक अटका हुआ है। हवा उसे खूब नचाया करती है। लोग कहते हैं कि वह हवा की दिशा बताने वाला यन्त्र है।


 Half and Half

 A rich businessman lived in a country.  He had seven sons.  Six of them were tall and very strong.  But the youngest son was half the body.  He had one arm, one leg, one eye, one ear, half a nose, and half a head.  That's why everyone used to call him half-dead (incomplete).

 He was short of half height.  His eyes were very small.  When he saw something, he would move his eyes quickly.  His ear was also small, when he tried to hear something, he used to touch his ear.  It was all there, his trick was the best.  Walked strutting like a chicken with one leg.

 Adhade's mother would take maximum care of him knowing that he was handicapped.  His pampering would remain on the half.  Even the onlookers feel pity on seeing the half-baked, but all the brothers make fun of him and the servants tease him in private.

 If Adha would have complained about all of them to her mother, she would have scolded him a lot.  Due to pampering, gradually the nature of Adhde deteriorated.  He speaks arrogantly to everyone, never helps anyone and does not help in anyone's pain and sorrow.  He also became proud, and started thinking himself very clever.

 Slowly the half grew up.  Now he wanted to see the world.  He told his wish to his mother.  Mother explained to him a lot that going out has to face a lot of difficulties.  On the other hand, he was half-baked, if he got into trouble somewhere, then it was difficult to escape.

Even after mother's refusal, where was the half-dead going to stop?  He had a habit that whenever he got carried away with a tune, he would definitely leave it after doing that work.

 When the half-hearted man did not agree, the mother kept some important things with him and said while walking - "Son, remember one thing - whoever asks for your help, you must help him and behave with the most gentleness."  go god
 Let him protect you. '''''''' After listening to his mother, he left the house half-heartedly.
 After leaving his city, Adha came to a forest.  Sitting there under the shade of a tree, he felt drowsy.  So he heard a small voice from somewhere - 'Help me.'  This sound was coming from the waterfall flowing nearby.

 The waterfall began to pray half-heartedly, said- "Sir, let the grass and leaves block my way by unfolding.  I cannot flow further, kindly clear my way.

 Arrogantly said - "Yes, I am your servant, who will take out your garbage."  Keep rotting, keep lying there.  I have to go far away." Saying this, he walked away arrogantly.

 Walking forward, found a pile of ashes on the way. The half-dead heard a small voice - "Help me."

 The halfling looked around with his small eyes and listened with his ears.  This sound was coming from the pile of ashes.  The pile of ashes started praying halfheartedly, say - Sir, put some grass on me, I am getting extinguished.

 spoke half-heartedly;  Keep on extinguishing.  I have to go far away. Saying this, he went ahead with a cock's stance.

 Found some bushes while walking.  Again a small voice came to the half-hearted - "Help me." He looked around with his small eyes and listened with his ears.  The wind from the bushes started pleading half-heartedly, saying - "Sir, please take me out of these bushes, I am stuck here."  If I get rid of here, I will visit the sky.

 Arrogantly said - "I am a bellows, who can blow you out and get you out of there."  Stay tied there, I have to go far away. ''''''' Saying this, stuttering like a half-cock, then moved forward.

Halfway through the forest, he reached a city.  Wherever he went in the city, everyone looked at him with wide eyes.  Showing each other, they would say, "Hey look.  What a strange animal.  We have never seen anything like this till today.  Don't know from which country he has come.' And when he used to go ahead with arrogance, people would laugh a lot, children would clap.  He wandered all over the city without caring about anyone.

 There he could not find a place to stay.  Tired he slept under a tree.  It was winter, and he had no clothes to wear.  At night, he saw a wind trapped in the bushes in his dream.  She was saying - "You did not help me that day.  Now see my strength. ''''''' The cold wind continued to blow throughout the night and the half-read there kept getting slapped by the wind.


 He had been lying in the form of a rooster through the winter, when he woke up when the sun rose, he found himself a real rooster.  Even after being a half cock, it remained half.  Same one eye, half head half stomach and one leg.  The poor thing was sad.

Jumping and jumping went towards the city in search of grain.

 While walking, he reached the king's hen house and started planting the garden vigorously.  Hearing the call of time, all the chickens started looking at him and stood around him.

 Adhade looked at everyone around him and became proud.  And started pecking the grain while munching.

 Only then the king's cook came to get the chicken.  His eyes fell on the half, he just picked him up by holding his leg and took him from the kitchen and put him in a pot of water.

 Put the vessel on the fire.  Half of the water begged and said - "Take me out with mercy, otherwise I will die."

 The water laughed and said - "Have you forgotten the spring of water stuck with grass and leaves?  I am the same  I will help you the way you helped me.

 Slowly the water started heating up and the half started scorching.  Then he begged the fire and said - "Have mercy on me.  You keep your flames low, otherwise the water will heat up and kill me.


 The fire laughed out loud, said - "Have you forgotten the fire buried under the pile of ashes, when it begged you for help, did you do anything?"  I am that fire.  Now you burn here and die.
 Started burning

 Now the life of the half has become.  He beat his hands and feet a lot and removed the cover of the pot, came out jumping and went to the window.  Just then, a strong wind blew and carried away the shell half-way up.

 Half-heartedly trying to come down, the wind lifted him up and took him very high in the sky and threw him down from there.  The half got stuck on an iron nail fixed on a high tower.  He could not free himself from there even after trying a million times and now he is still stuck there.  The wind makes him dance a lot.  People say that it is a wind teller.


No comments

Powered by Blogger.