ज्ञानवर्धक हिंदी कहानियां :- 1. बच्चे की शिक्षा, (Child's education) 2. नकली मोर, (fake peacock) 3.भला आदमी, (good man) 4. स्वर्ग के दर्शन, (vision of heaven) 5. धर्म का मर्म, (Core of religion)
पंचतंत्र की कहानियां :- (1) बच्चे की शिक्षा फ्रांसिस वेलेंड पार्कर अमरीका के प्रसिद्ध शिक्षा विशेषज्ञ थे। बहुत दूर-दूर से लोग बच्चों की शिक्षा के बारे में उनसे परामर्श लेने आया करते थे। एक दिन उनका कहीं भाषण हो रहा था। भाषण पूरा होने पर एक महिला उनके पास आई। उसने पार्कर महोदय से सवाल किया, ‘‘मैं अपने बच्चे का शिक्षण प्रारंभ करना चाहती हूँ। इसके लिए कौन सा समय ठीक होगा ?’’ पार्कर ने पूछा, ‘‘आपका बच्चा कब पैदा हुआ ?’’ यह सुनकर महिला को बड़ा आश्चर्य हुआ। बोली, ‘‘बच्चा तो आज से पाँच वर्ष पहले पैदा हो चुका है।’’ पार्कर ने कहा, ‘‘श्रीमतीजी, तब तो आपने अपने बच्चे के पाँच सुनहरे वर्ष बरबाद कर दिए। शिक्षण का कार्य तो बच्चे के जन्म के साथ ही शुरू हो जाना चाहिए। जल्दी घर जाइए और बच्चे का शिक्षण अभी से शुरू कर दीजिए।’’ ज्ञान और शिक्षा के लिए कोई समय बंधन नहीं है। child's education Francis Welland Parker was a famous education expert of America. People from far and wide used to come to consult him regarding the education of the children. One day he ...