धामकेदार वायरल जोक्स हिन्दी, (Dhamkedar Viral Jokes Hindi)

मज़ेदार चुटकुले  भिखारियों पर बने चुटकुले  नए और मजेदार चुटकुले  संता बंता के मजेदार चुटकुले  सरदार जी के चुटकुले  Sharabi jokes in Hindi  200+ jokes for kid  Alia Bhatt jokes  Funny killer stutes for students

 

1.  पत्नि पति से : कल आप मुझे नींद मे गालियां दे रहे थे ।
पति : क्या कहा ।
पत्नि : कल मैने अच्छी तरह से सुना, आप नींद मे मुझे गालियां दे रहे थे ।
पति : नहीं आपकी गलतफहमी है ।
पत्नि : क्या गलतफहमी ?
पति : के मै सोया था !


2.  रीतो - सुना है की स्वर्ग मे पती और पत्नी को साथ-साथ नही रहने देते.. ऐसा क्यों ?
संता - अरे पगली इसी लिए तो उसे स्वर्ग कहते है...


3.  तुम्हारा दोस्त गलत लड़की से शादी कर रहा है..
तुम उसे रोकते क्यों नहीं....??
संता- क्यों रोकुँ उस कुत्ते को......??
उसने मुझे रोका था क्या.....??


4.  शर्मा जी अपने पड़ोसी के घर पहुंचे और बोले- देखिए आपके लड़के ने मेरे कमरे का शीशा ईंट मारकर तोड़ दिया।
पड़ोसी (शर्मा जी से)- आप उसकी हरकतो पर ध्यान मत दीजिए वह तो पागल है।
शर्मा जी (पड़ोसी से) - तो फिर अपने मकान का शीशा क्यों नहीं तोड़ता?
पड़ोसी (शर्मा जी से)- क्योंकि वह इतना पागल भी नहीं है।


5.  एक कैदी (दूसरे कैदी से)- तुमसे कोई मिलने क्यों नहीं आता,क्या तुम्हारा
कोई रिश्तेदार नहीं है।
दूसरा कैदी- है तो, बहुत पर सारे इसी जेल में है।


6.  मां (बेटे से)- ‘तुम्हारा ऑफिस में काम कैसा चल रहा है?‘
बेटा (मां से)- ‘मेरे नीचे 25 आदमी काम करते है।‘
मां - ‘तो क्या तू अभी से अफसर हो गया?‘
बेटा- मां, ‘मैं ऊपर की मंजिल में काम करता हूं।‘


7.  प्रेमिका (प्रेमी से)- तुम इतने घबराये क्यों हो?
प्रेमी (प्रेमिका से)- मुझे एक व्यक्ति की ओर से धमकी भरा खत मिला है
कि मैंने उसकी पत्नी से मिलना नहीं छोड़ा तो वह मेरा खून कर देगा।
प्रेमिका (प्रेमी से)- तो फिर तुम उसकी पत्नी से मिलना क्यों नहीं छोड़ देते?
प्रेमी (प्रेमिका से)- पर धमकी भरा खत गुमनाम व्यक्ति ने लिखा है। मैं कैसे जान सकता हूं कि उसकी पत्नी कौन है?


8.  मालिक (नौकर से)- ‘देखो मैं बाजार जा रहा हूं तुम दुकान का ध्यान रखना। अगर कोई व्यक्ति आकर कोई आर्डर दे तो उसे पूरा करना।‘ कुछ
देर के बाद मालिक आया तो उसने नौकर से पूछा, ‘कोई आया था?‘
नौकर (मालिक से)- ‘जी हां आया था। उसने कहा कि दोनो हाथ ऊपर उठाकर कोने में खड़े हो जाओ। मैंने ऑर्डर मान लिया और वह गल्ला उठाकर चला गया।


9.  सेठ जी (नौकर से)- ‘तुमने आज मुझे नदी में डूबने से बचाया है। यह लो दस रूपए का नोट। भुनाकर पांच रूपए तुम ले लो और पांच मुझे लौटा दो।‘
नौकर - सेठ जी, यहां तो कोई दुकान भी नहीं है नोट कहां भुनाया जाए।
आप इसे अपने ही पास रख लीजिए। जब दोबारा डूबे तो मुझे दस रूपए का नोट दे दीजिएगा।


10.  मोहन (अपने दोस्तो से शेखी बघारते हुए)- मैंने एक ही दिन में शेर की गर्दन तोड़ दी, चीते के दो टुकड़े कर दिये और एक हाथी की टांग तोड़ दी।
दोस्त (हैरानी से)- फिर क्या हुआ?
मोहन - हुआ क्या? दुकानदार ने अपने खिलौनो की तोड़फोड़ के जुर्म में मुझे जेल भिजवा दिया।



11.  भिखारी (राहगीर से) - जनाब मैं कोई मामूली भिखारी नहीं हूं। मैंने ‘रूपए कमाने के 100 तरीके‘ नामक किताब लिखी है।
राहगीर (भिखारी से)- तो फिर तुम भीख क्यों मांगते हो?
भिखारी (राहगीर से)- क्योंकि यह उस किताब में बताया गया सबसे आसान तरीका है।


12.  जज (चोर से) - तुम्हारी जेब में जो कुछ है, उसे निकालकर मेज पर रख दो।
चोर (जज से)- यह तो सरासर नाइंसाफी है हुजूर। माल का आधा-आधा होना चाहिए।


13.  लड़की देखने गए एक परिवार के सामने लड़की के गुणो की प्रशंसा की जा रही थी- ‘हमारी लड़की की आवाज कोयल जैसी है, उसकी गर्दन मोरनी
जैसी है, चाल हिरणी जैसी है और स्वभाव में गऊ जैसी है।‘
इस पर लड़के ने कहा- ‘जी इसमें कोई इंसानी गुण भी है क्या?‘


14.  वकील (गवाह से)- तुम गीता पर हाथ रखकर कहो, जो भी कहोगे सच कहोगे, इसके सिवा कुछ भी नहीं कहोगे।
गवाह (वकील से)- नहीं वकील साहब, मैं गीता पर हाथ नहीं रखूंगा। मुझे डर लगता है।
वकील - क्यों भई, गीता पर हाथ रखकर तुम्हें तो कसम खानी ही पड़ेगी।
गवाह - वकील साहब, दो वर्ष पूर्व मैंने पड़ोस में रहने वाली सीता पर हाथ रखा था तो मुझे तीन साल की जेल की हवा खानी पड़ी थी। अब कही
गीता पर हाथ रखने पर मुझे उम्र कैद न हो जाये।


(15)  एक पुलिस वाले ने रात के वक्त एक शराब पिए व्यक्ति को रोका और पूछा कहां जा रहे हो?
व्यक्ति - मैं नशे से होने वाले नुकसान पर एक लेक्चर सुनने जा रहा हूं।
इस वक्त इतनी रात गए किसका लेक्चर है? पुलिस वाले ने पूछा।
व्यक्ति - ‘मेरी पत्नी और सास का।‘


(16)  मैंनेजर ने अपने एक कर्मचारी के पिता को बुलाकर कहा- आपका लड़का ऐसे काम कर रहा है, जैसे दस वर्ष से नौकरी कर रहा हो।
कर्मचारी के पिता ने पूछा- क्या वह इतने कम दिनो में ही अच्छा काम करना सीख गया है?
‘जी नहीं, वह इतना अधिक आलसी हो गया है।‘ मैंनेजर ने जवाब दिया।


(17)  आगरा से पागलों को हवाई जहाज में बिठाकर दिल्ली लाया जा रहा था। पागल जहाज में हुड़दंग मचा रहे थे। उनमें से एक तो पायलट के कैबिन में घुस गया और बोला, उठो जहाज मैं चलाऊंगा। पायलट ने हट्टे-कट्टे पागल से उलझना ठीक न समझा और उससे कहा, ‘अगर तुम शोर मचा रहे इन लोगो को शान्त कर दो तो मैं तुम्हें जहाज चलाने दूंगा।‘

पागल कैबिन में चला गया और तीन-चार मिनट बाद आकर बोला, ‘लो शान्ति हो गई है अब मुझे जहाज चलाने दो।‘ पायलट ने देखा सचमुच कोई आवाज नहीं आ रही थी। उसने पागल से पूछा, ‘यह तुमने कैसे किया?‘ पागल बोला, ‘कुछ खास नहीं। जहाज उड़ रहा था मैंने उसका दरवाजा खोलकर उनसे कहा उतरो हवाई अड्‌डा आ गया है और वे सब उतर गए।‘


(18)  बॉस (स्टैनो से)- आज तुम फिर आधे घंटे देर से आयी। क्या तुम्हें मालूम नहीं कि यहां पर काम कितने बजे से शुरू होता है।
स्टैनो (बॉस से)- मालूम नहीं सर दरअसल मैं जब भी यहां आती हूं लोगो को काम करते हुए ही पाती हूं।


(19)  बेटे को हाथो के बल घर में घुसते देखकर
बाप (बेटे से)- ‘बेवकूफ! यह क्या कर रहा है?‘
बेटा (बाप से)- आपकी आज्ञा का पालन कर रहा हूं, पापा। आपने कहा था न, अगर तू फेल हो गया, तो घर में कदम नहीं रखने दूंगा।


(20)  प्रेमी (प्रेमिका से) - तुम कितनी भोली हो क्या तुम मेरी आखों में मेरे दिल का हाल नहीं पढ़ सकतीं?
प्रेमिका (प्रेमी से) - प्रेमिका ने शरारत भरे लहजे में कहा क्या तुम्हें पता नहीं कि मैं अनपढ़ हूं।


(21)  चित्रकार (ग्राहक से)- ‘साहब, मैं बेगम साहिबा की ऐसी तस्वीर बनाऊंगा, जो बोल उठेगी।‘
ग्राहक (चित्रकार से)- ‘माफ करो भाई, इसने तो वैसे ही नाक में दम कर रखा है। अगर इसकी तस्वीर भी बोलने लगेगी, तो जीना मुश्किल हो जाएगा।‘


(22)  एक औरत (राह चलते एक लड़के को सिगरेट पीते देखकर बोलती है) क्या तुम्हारे मां बाप को पता है कि तुम सिगरेट पीते हो?
लड़का (औरत से) क्या आपके पति को पता है कि आप सड़क चलते किसी भी अजनबी से बात करती है?



(23)  मोहन (बॉस से) - सर मुझे अपनी बीबी के काम में हाथ बंटाना है। इसलिए मुझे छुट्टी चाहिए।
बॉस (मोहन से) - छुट्टी बिल्कुल नहीं मिलेगी।
मोहन (बॉस से) - धन्यवाद सर, मैं जानता था कि मुसीबत में आप ही मेरी मदद करेगे।


(24)  दो लड़कियां आपस में बातें कर रहीं थी...
.
पहली लड़की - आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुंगी
सब झूठे, धोखेबाज और कमीने होते हैं...!!!
.
दूसरी लड़की - क्यों क्या हुआ? तेरे बॉयफ्रेंड ने तुझे कुछ कहा क्या..?
.
पहली लड़की - नाम मत लो उस झूठे-धोखेबाज का, मैं तो आज के
बाद उसका मुंह भी नहीं देखूंगी...!
.
दूसरी लड़की ने हैरानी से पूछा - क्यों, ऐसा क्या हो गया?
क्या तुमने उसे किसी और लड़की के साथ पकड़ लिया है..?
.
पहली लड़की - अरे नहीं, उसने मुझे मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ देख
लिया, जबकि उसने मुझे कल कहा था कि वो कुछ दिनों के लिए शहर
से बाहर जा रहा है...!



(25)  मास्टर जी - 'मर भी गया तो मैं तुझे करता रहूंगा प्यार'
इस पंक्ति के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है...?
.
.
पप्पू - सर इसका मतलब है कि कवि
अपनी प्रेमिका को भूत बनकर डराना चाहता है...!

 
(26)  बाबाजी का धमाकेदार ज्ञान
.
जिंदगी की भागदौड़ में सेहत का भी ख्याल रखिए...
.
ऐसा ना हो कि...
.
आप पीछे रह जाएं...
.
और पेट आगे निकल जाए...!


(27)  लड़की को देखने आई हिंदी प्रेमी उसकी होने वाली सास -
मैं हिंदी सुनकर ही ये तय करूंगी,
कि तुम मेरी बहु बनने लायक हो या नहीं
तुम्हारी शैक्षणिक योग्यता क्या है...?
.
लड़की: नेत्र नेत्र चाय
.
सास: क्या मतलब...?
.
लड़की: आई आई टी...!
.
सास कोमा में है...!


ये भी पढ़ें...

मज़ेदार चुटकुले

Comments

Popular posts from this blog

50+ dirty Hindi Or English riddles for adult's, वयस्कों के लिए 50+ गंदी पहेलियां

dirty riddles But innocent Answer,(10 गंदी पहेलियां लेकिन मासूम जवाब)

Funny Paheliyan 2021 & new paheli Questions (मजेदार पहलियां 2021 और नई पहेली प्रश्न)